खबरे |

खबरे |

किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : टिकैत
Published : Jun 27, 2023, 3:48 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 3:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Harassment of farmers will not be tolerated: Tikait
Harassment of farmers will not be tolerated: Tikait

उन्होंने कहा कि नोएडा की समस्याएं काफी पुरानी हैं। 

नोएडा: अधिक मुआवजा, ग्रामीणों के घरों का ना तोड़ने और विकसित भूखंड देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को नोएडा के 81 गांवों के किसानों के साथ नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर एक महापंचायत की और कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

पंचायत की अध्यक्षता राकेश टिकैत ने की। इससे पूर्व राकेश टिकैत का नोएडा शहर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर स्वागत किया।  टिकैत के काफिले में सैकड़ों वाहन शामिल थे जिसके चलते काफी देर तक नोएडा शहर में यातायात बाधित रहा। महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोएडा की समस्याएं काफी पुरानी हैं। 

टिकैत ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के अधिकारी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में किसानों के घरों को ‘जहां हैं-जैसे हैं’ के आधार पर छोड़ा जाए और धारा 10 के तहत नोटिस जैसी प्रक्रिया अपनाकर मकानों को अवैध बताकर ना तोड़ा जाए। .

उन्होंने क्षेत्रीय युवाओं को कंपनियों की नौकरी में 40 फीसदी आरक्षण देने की मांग की। राकेश टिकैत की महापंचायत के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।.

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM