खबरे |

खबरे |

उप्र : मजदूरों को लेकर छत्तीसगढ़ जा रही बस पलटी, 25 घायल
Published : Dec 29, 2022, 1:42 pm IST
Updated : Dec 29, 2022, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Bus carrying laborers to Chhattisgarh overturned, 25 injured
UP: Bus carrying laborers to Chhattisgarh overturned, 25 injured

पुलिस ने कहा कि बस में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 60 मजदूर सवार थे।

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव के पास मजदूरों को लेकर छत्तीसगढ़ जा रही एक बस घने कोहरे के कारण पलट गई, जिससे उसमें सवार कम से कम 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि रेउसा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव के पास यह हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ, जब मजदूरों को ले जा रही निजी बस सड़क किनारे खाई में पलट गई।

पुलिस ने कहा कि बस में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 60 मजदूर सवार थे। अधिकारी ने बताया कि रेउसा थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों में रहने वाले लोग छत्तीसगढ़ में मजदूरी करने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

अधिकारी के मुताबिक, हादसे में गंभीर रूप से घायल छह लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। घायलों में से एक ने बताया कि रेउसा-तंबोर मार्ग पर इटौरी गांव के पास कोहरे के कारण एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस सड़क किनारे खाई में पलट गई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM