खबरे |

खबरे |

Summer Trip Near Chandigarh News: इस गर्मी धूम आए इन ठंडी जगहों पर, चंडीगढ़ से कुछ ही दूरी पर हैं स्थित
Published : May 28, 2024, 3:34 pm IST
Updated : May 28, 2024, 3:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Summer Trip Near Chandigarh News In Hindi
Summer Trip Near Chandigarh News In Hindi

चंडीगढ़ से यहां जाने में आपको सिर्फ 2-3 घंटे का ही समय लगेगा.  

 Summer Trip Near Chandigarh News: पूरे भारत में इस समय गर्मी का कहर जारी है. लोग बस थोड़ी राहत की उम्मीद कर रहे हैं. वहीं इस बीच स्कूलो में भी गर्मियों  की छुट्टियां शुरी हो चुकी है. ऐसे में लोग बस किसी ठंडी जगह जाकर इस पल को खास बनाना चाहते हैं. तो आज हम आपको खुबसूरत शहर चंडीगढ़ के आसापास आने वाले उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप  इस भीषण गर्मी से राहत पा सकते हैं. चंडीगढ़ से यहां जाने में आपको सिर्फ 2-3 घंटे का ही समय लगेगा.  तो चलिए जानते इन जगहों के बारे में...

मोरनी हिल्स

Preserve notified forest area in Morni Hills: HC to Haryana - Hindustan  TimesFile Photo

अगर आप इस गर्मी से हटकर पहाड़ो का फील लेना चाहते है तो हरियाणा के पास बसा मोरनी हिल्स बेस्ट ऑपशन है. मोरनी हिल्स चंडीगढ़ से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है. यहां परल आपको हरियाली, लेक की खूबसूरती  आदि देखने को मिलेगा जो आपके मन को शांत और खुश करेगा.

कसौली

photophoto

गर्मियो में ज्यादात्तर लोगों घूमने के लिए कसौली को ही चूनते हैं. कसौली में आपको खूबसूरत नजारों के साथ-साथ ब्रिटिश और मुगल शासनकाल की कई ऐतिहासिक धरोहरें देखने को मिल जाएंगी. यहां पर खाने के लिए आपको बहुत सारे ऑफशन मिलेंगे. चंडीगढ़ से कसौली जाने में आपको ज्य़ादा समय नहीं लगेगा और आप यहां गर्मी की परवाह किए बिना एक प्यारा शॉर्ट वीकेंट मना सकते हैं.

पहाड़ों की रानी शिमला

इस बार गर्मियों में घूमने जाइए शिमला, सरकार ने पर्यटकों के लिए खास इंतजाम |  Zee Business Hindi

ठंडे मौसम, हरा भरा वातावरण और अंग्रेजों के जमाने की खूबसूरती यह सब आपको शिमला में देखने को मिल जाएगा, जिसे देख सबकुछ भूल बस उस पल को जीना चाहेंगे. शिमला समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जिसकी वजह से गर्मियों में यहां आकर लोगों को बेहद अच्छा महसूस होता है।  चंडीगढ़ के पास धूमने के लिए ये सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में शामिल है। चंडीगढ़ से शिमला 120 किलोमीटर दूर है। 

चैल

चैल का खूबसूरत नजारा मोह लेगा आपका दिल, मानसून में बनाएं घूमने का प्लान -  visit chail in this monsoon season-mobilephoto

अगर आप शिमला जा ही रहे हैं तो यहां से लगभग 45 किमी दूर चैल भी एक बार जरूर जाए. चैल जैसी शांत जगह आपको शायद ही कहीं मिले.  चंडीगढ़ से चैल 106 किलोमीटर दूर है। चंडीगढ़ से चैल जाने के लिए आपको ढाई घंटे का समय लग सकता है। 

नालागढ़

Nalagarh park near bus stand - Park - Nalagarh - Himachal Pradesh | Yappe.in

नालागढ़ को हिमाचल प्रदेश के एंट्री गेट के तौर पर जाना जाता है. यह जगह अपनी हरियाली और शांति के लिए काफी फेमस है. चंडीगढ़ के आसपास छुट्टियां मनाने के लिए ये बेस्ट ऑपशन है.

चकराता 

photophoto

चंडीगढ़ के आसपास उत्तराखंड की भी कई हसीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां जाकर आप छुट्टियां मना सकते हैं. चकराता उन   जगहो मे से एक है. चकराता की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे उत्तराखंड का हसीन खजाना माना जाता है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। चंडीगढ़ से चकराता की दूरी करीब 195 किमी है।

(For more news apart from Summer Trip Near Chandigarh News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM