खबरे |

खबरे |

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 677 अंक लुढ़का
Published : Aug 3, 2023, 10:49 am IST
Updated : Aug 3, 2023, 10:49 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 207 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,526.55 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स लगभग 677 अंक लुढ़क गया। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से बाजार नुकसान में रहा। साख तय करने वाली फिच रेटिंग्स ने पिछले दो दशकों में केंद्र, राज्य और स्थानीय स्तर पर कर्ज बढ़ने तथा संचालन मानदंडों में गिरावट का हवाला देते हुए अमेरिका सरकार की रेटिंग घटा दी है। रेटिंग एजेंसी ने साख को एक पायदान कम कर ‘एएए’ से ‘एए प्लस’ कर दिया है। 

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 676.53 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,782.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,027.63 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 207 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,526.55 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के साथ स्थानीय बाजार में चौतरफा गिरावट रही। अमेरिका की साख घटाये जाने के साथ यूरो क्षेत्र और चीन में औद्योगिक गतिविधियां सुस्त पड़ने से चिंता बढ़ी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से घरेलू बाजार नुकसान में रहा।’’ सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील 3.45 प्रतिशत नीचे आया जबकि टाटा मोटर्स में 3.19 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और भारती एयरटेल भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ नेस्ले, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टेक महिंद्रा लाभ में रहे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बाजार दबाव में रहा। निफ्टी में शुरू में गिरावट हल्की रही लेकिन बाद में यह 19,500 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया...।’’ बीएसई मिडकैप में 1.39 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 1.18 प्रतिशत की गिरावट रही। 

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,877.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.59 डॉलर प्रति बैरल रहा। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 68.36 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,459.31 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 20.25 अंक की गिरावट के साथ 19,733.55 अंक रहा था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM