खबरे |

खबरे |

सेंट्रो ने रूस में बैंक का अधिग्रहण किया, रुपये-रूबल में कारोबार को बढ़ावा देने का लक्ष्य
Published : Oct 6, 2023, 10:52 am IST
Updated : Oct 6, 2023, 10:52 am IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

मुंबई : सेंट्रो ग्रुप ने रूस के एक बैंक ‘वर्ल्ड ऑफ प्रिविलेजेज’ में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी है। समूह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, सोवियत-काल के बाद के 29 साल पुराने बैंक की 50.001 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का लक्ष्य रुपये-रूबल में कारोबार की सुविधा शुरू करना है। समूह ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच लेनदेन को आसान बनाने की योजना बना रहा है क्योंकि भारत के रूस के लिए माल का पसंदीदा आपूर्तिकर्ता बनने के साथ व्यापार और वाणिज्य बढ़ रहा है।

समूह के संस्थापक और चेयरमैन नवीन राव ने कहा, “हम आपसी नोस्ट्रो/वोस्ट्रो खातों के लिए भारतीय बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी करना चाहते हैं। बैंक एफपीआई लाइसेंस और अन्य कानूनी तरीकों के माध्यम से भारतीय बाजार में निवेश करने के लिए रूस के खुदरा निवेशकों को लक्षित करते हुए ब्रोकर लाइसेंस के माध्यम से अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहता है।”

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य यूपीआई, आरयू पे कार्ड जैसी भारतीय और रूसी निपटान प्रणालियों का उपयोग करके भारत आने वाले रूसियों और रूस जाने वाले भारतीयों के लिए रूबल/रुपये के भुगतान को बढ़ावा देना है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM