खबरे |

खबरे |

PM सुनक ने कहा, ब्रिटेन-भारत व्यापार समझौते में ‘‘जल्दबाजी नहीं’’ करेंगे: बीबीसी रिपोर्ट
Published : Sep 9, 2023, 10:42 am IST
Updated : Sep 9, 2023, 10:42 am IST
SHARE ARTICLE
PM Sunak (FILE PHOTO)
PM Sunak (FILE PHOTO)

पीएम सुनक ने हाल ही में कहा था कि भारत के साथ एफटीए को अंतिम रूप देने के मामले में ‘‘प्रगति हो रही है’’

New Delhi: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत में प्रगति हुई है, लेकिन वह व्यापार समझौता संपन्न करने में ‘‘जल्दबाजी नहीं करेंगे।’’ बीबीसी की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। पीएम सुनक नौ-10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच एफटीए को लेकर पिछले महीने 12वें दौर की वार्ता संपन्न हुई थी। समझौते के लिए बातचीत जनवरी 2022 में शुरू की गई थी।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि वह एफटीए पर बातचीत पूरी होने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं करेंगे। सुनक के हवाले से कहा गया कि इस दिशा में प्रगति हुई है, लेकिन ‘‘हम अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उन चीजों पर जल्दबाजी नहीं करूंगा जब तक कि वे हमारे हित में न हों।’’

पीएम सुनक ने हाल ही में कहा था कि भारत के साथ एफटीए को अंतिम रूप देने के मामले में ‘‘प्रगति हो रही है’’ और ब्रिटेन इस पर तभी सहमत होगा जब वह पूरी तरह उसके हित में हो।

उन्होंने भारत की यात्रा पर रवाना होने के पहले ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ विशेष साक्षात्कार में कहा था कि व्यापार समझौते से भारतीय निर्यातकों को ब्रिटेन के बाजार तक पहुंच हासिल करने में मदद मिल सकती है, जिसमें भारत के 4.8 करोड़ लघु एवं मझोले उद्यम भी शामिल हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 17.5 अरब डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 20.36 अरब डॉलर हो गया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM