खबरे |

खबरे |

डीपी वर्ल्ड ने महाराष्ट्र के भिवंडी में 3.80 लाख वर्ग फुट का गोदाम किया शुरू
Published : Sep 13, 2023, 3:15 pm IST
Updated : Sep 13, 2023, 3:15 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

इस भंडारगृह को दो भागों में विभाजित किया गया है।

मुंबई: डीपी वर्ल्ड ने महाराष्ट्र के भिवंडी में 3.80 लाख वर्ग फुट का भंडारगृह (गोदाम) शुरू किया है। वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

डीपी वर्ल्ड ने बयान में कहा, यह भंडारगृह एक सितंबर से शुरू हो गया है जो कृषि, फार्मास्युटिकल्स, इलेक्ट्रिक वाहन और रसायन जैसे क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करेगा। कंपनी ने कहा कि मुंबई-नासिक राजमार्ग पर नई रणनीतिक रूप से स्थित इस सुविधा के साथ डीपी वर्ल्ड का पूरे देश में कुल भंडारण स्थल 50 लाख वर्ग फुट से अधिक हो गया है। 

डीपी वर्ल्ड के अनुबंध लॉजिस्टिक्स और शीत श्रृंखला समाधान के प्रमुख अनूप चौहान ने कहा, ‘‘कंपनी के नेटवर्क में भिवंडी गोदाम के शामिल होने से न केवल इसके बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा, बल्कि यह अपने ग्राहकों को वैश्विक और घरेलू बाजारों के बीच अधिक संपर्क हासिल करने में भी सक्षम बनाएगा।’’

इस भंडारगृह को दो भागों में विभाजित किया गया है। इसमें एक खंड विशेष रूप से खतरनाक रासायनिक भंडारण के लिए डिजाइन किया गया है।दूसरा डेढ़ लाख वर्ग फुट का हिस्सा गैर-रासायनिक भंडारण के लिए है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM