खबरे |

खबरे |

Gold-Silver Price: सोने में 205 रुपये की तेजी, चांदी 30 रुपये टूटी
Published : Dec 30, 2022, 6:40 pm IST
Updated : Dec 30, 2022, 6:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Gold-Silver Price: Gold up by Rs 205, silver down by Rs 30
Gold-Silver Price: Gold up by Rs 205, silver down by Rs 30

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,817.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी मामूली नुकसान के साथ 23.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी

New Delhi : वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 205 रुपये की तेजी के साथ 55,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 55,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी 30 रुपये की गिरावट दर्शाते हुए 69,698 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों को लेकर बनी चिंताएं कम होने से जिंस बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह भी तेजी कायम रही।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,817.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी मामूली नुकसान के साथ 23.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अमेरिका में आरंभिक बेरोजगारी आंकड़ों से अगले वर्ष भी ब्याज दर में तीव्र वृद्धि होने की आशंका थोड़ी कम होने से डॉलर में गिरावट आई और सोना मजबूत हो गयां।’’

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM