खबरे |

खबरे |

Health News: भूख बढ़ाएगा कच्चा आम, जानें गर्मियों में ये कैसे लाभदायक

By : DISHANT

Published : Apr 19, 2024, 2:02 pm IST
Updated : Apr 19, 2024, 2:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Raw mango will increase appetite, know its beneficial in summer news in hindi
Raw mango will increase appetite, know its beneficial in summer news in hindi

कच्चे आम में विटामिन ए, बी6, सी और के से भरपूर होते हैं। इनसे शरीर को कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर भी मिलता है।

Health news: वैसे तो हर तरह के फलों में किसी न किसी प्रकार के पोषक तत्वों के साथ ही कई तरह के विटामिन पाए जाते है। लेकिन गर्मियों के मौसम में आने वाले कच्चे आम भी आपकी सेहत को फायदा पहुचाते है, वहीं खास तौर पर जीन लोगों को गर्मियों में कम भूख लगती है, उनको तो इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए इससे आपको स्वास्थ्य लाभ तो मिलेंगे ही, बल्कि इसमें मौजूद कई तरह के विटामिन आपको सेहतमंद रखेंगे।

बता दे कि कच्चे आम में विटामिन ए, बी6, सी और के से भरपूर होते हैं। इनसे शरीर को कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर भी मिलता है।

कच्चे आम में सोडियम क्लोराइड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो गर्मियों में अत्यधिक पसीने के कारण नष्ट हो जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने में मदद करते हैं। इसका सेवन विटामिन ए और सी की दैनिक खुराक को पूरा करने में मदद करता है।

यह वायरस और बैक्टीरिया के कारण होने वाले सामान्य सर्दी संक्रमण और फ्लू को रोकता है। चूंकि यह विटामिन सी से भरपूर है, जो कोलेजन निर्माण में मदद करता है, लिहाजा यह संयोजी ऊतकों को बनाए रखता है। विटामिन के आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

वहीं जानकारी के अनुसार, एक मध्यम आकार का कच्चा आम लगभग 2.64 ग्राम फाइबर देता है, जिसमें से घुलनशील फाइबर अधिक मात्रा में होता है, इसलिए' यह कब्ज और पाचन की समस्याओं से बचाता है। यह पाचन एंजाइमों के स्राव को बढ़ाकर पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। अगर एसिडिटी की समस्या है तो इसका सेवन करें, एसिडिटी दूर होगी। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल के नियमन में भी मदद मिलती है। ऐसे में कच्चा आम खाने से आपको कई तरह के लाभ मिलेंगे।

गौर हो कि लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्टस पर आधारित है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल केवल अपने सलाहकार से सलाह लेने के बाद ही करें।

(For more news apart from Raw mango will increase appetite, know its beneficial in summer news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM