खबरे |

खबरे |

Women Health Tips: ये आहार जच्चा-बच्चा दोनों को बनाएंगे स्वस्थ, प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं जरूर करें सेवन

By : DISHANT

Published : Feb 23, 2024, 7:09 pm IST
Updated : Feb 23, 2024, 7:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Women Health Tips: These diets will make both mother and child healthy, women must consume them during pregnancy news in hindi
Women Health Tips: These diets will make both mother and child healthy, women must consume them during pregnancy news in hindi

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं कई तरह की चीजें खाकर अपनी सेहत को बेहतर रख सकती है...

Women Health Tips: अक्सर प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के आहार खाने की सलाह दी जाती हैं। ताकि उनकी सेहत अच्छी बनी रहे। वहीं उनका बच्चा भी स्वस्थ हो। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने खान पान में इन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि जच्चा-बच्चा दोनों को खाने के सभी पोषक तत्व मिल सके। चलिए जानते है प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं कौन सी चीजें खाकर अपनी सेहत को बेहतर रख सकती है...

केला- मां बनने वाली महिला को केले का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे उन्हें भरपूर मात्रा में पोटेशियम और फास्फोरस मिलता है, जो मां को एनर्जी देता है। वहीं कोख में पलने वाले बच्चे के लिए भी काफी लाभदायक होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां- मां और बच्चे दोनों की आंखों की रोशनी के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खानी चाहिए। इसमें विटामिन ए, सी के अलावा भरपूर पोषक तत्व भी होते हैं। जो जच्चा-बच्चा दोनों के लिए काफी अच्छे होते है।

ओटमील- ओटमील खाने से भी गर्भवती महिलाओं को लाभ होता है, क्योंकि इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं। आयरन और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होने के कारण काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।

अखरोट- इसमें संतृप्त वसा और प्लांट आधारित ओमेगा थ्री होता है। जो दिमागी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसको महिलाएं सलाद के स्थान पर भी खा सकती हैं।

दही- दही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं दिन में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकती है। इसके इस्तेमाल से मां और बच्चे की हड्डियां मजबूत होंगी। साधारण दही की अपेक्षा ग्रीक कर्ड दोगुना फायदा देता है।

बीन्स - आवश्यक एमीनो एसिड और समस्त प्रोटीन की पूर्ति के लिए सोयाबीन खाने से गर्भवती महिलाओं का काफी फायदा होता है। क्योंकि बीन्स में फाइबर, आयरन, प्रोटीन होता है, जिससे कॉन्स्टिपेशन नहीं होता।

सोलेमन मछली- सोलेमन मछली में ओमेगा थ्री, प्रोटीन, विटामिन, डीएचए और ईपीए पाया जाता है। इसके अलावा ब्रेन की ग्रोथ के लिए अंडा भी खाएं।

अंडे- अंडे ग्रह पर सबसे अधिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों में शामिल हैं। एक अंडे में केवल 75 कैलोरी होते हैं, रोगों से लड़ने वाले, पोषक तत्वों का एक पावरपैक है।

शकरकंद- शकरकंद गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी विटामिन और प्राकृतिक फाइबर का सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें विटामिन सी के साथ ही फोलेट भी होता है। जो मां और बच्चे के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

मक्का- आप मक्का के साथ ही पोपकॉन भी खाएं। इस साबुत अनाज में सेलेनियम जैसे न्यूट्रिएंट्स के साथ ही विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं।

वैसे तो प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर ही कुछ भी खाना चाहिए, लेकिन इन खाद्य पदार्थों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते है। जो मां और बच्चे दोनों के लिए काफी फायदेमंद होते है।

(For more news apart from Women Health Tips: These diets will make both mother and child healthy, women must consume them during pregnancy news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: health tips

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM