खबरे |

खबरे |

Blue Aadhaar Card: आपके बच्चों के लिए जरूरी है ब्लू आधार कार्ड, अगर नहीं बनवाया तो आज ही कर दे आवेदन, जानें प्रोसेस
Published : Jul 16, 2024, 1:31 pm IST
Updated : Jul 16, 2024, 1:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Blue Aadhaar Card for your children know how to apply news in hindi
Blue Aadhaar Card for your children know how to apply news in hindi

2018 में  UIDAI ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 'बाल आधार' कार्ड जारी करने की शुरुआत की थी।

Blue Aadhaar Card: आज के समय में आधार कार्ड सभी के लिए सबसे महत्वपुर्ण दास्तावेज बन चुका है. यह अब हर भारतीय के लिए पहचान पत्र की जगह ले चुका है. इसकी वजह से सरकारी सब्सिडी और कल्याणकारी योजनाओं का आप लाभ उठा सकते हैं.  इसमें नाहमसे से जुड़ी विशेष जानकारियां होती है जैसे- नाम, स्थायी पता और जन्म तिथि। आधार में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी 12 अंकों का यूनिक नंबर लिखा होता है। आधार जारी होने पर यही नंबर आपकी पहचान होता है। हम सब को सफेद आधार कार्ड मिला है. पर क्या आपको पता है कि  यूआईडीएआई ब्लू आधार कार्ड भी जारी किया है. ज्यादात्तर लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. तो चलिए आपको इसके बारे में बताते है.

आपको बता दे कि 2018 में  UIDAI ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 'बाल आधार' कार्ड जारी करने की शुरुआत की थी। जिसे नीले रंग में डिजाइन किया गया है. बता दे ब्लू आधार (Blue Aadhaar) कार्ड में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को जारी 12 अंकों की यूनिक पहचान संख्या लिखी होती है।

 बच्चों के लिए ब्लू आधार कार्ड

जानकारी दे दें कि बच्चों को जारी ब्लू आधार कार्ड में  वयस्कों की तरह बायोमेट्रिक डेटा की आवश्यकता नहीं होती है.  बच्चों की यूनिक आईडी में माता-पिता की यूआईडी से डेटा और बच्चे के चेहरे की तस्वीर के आधार पर डेटा स्टोर होता है।

हां लेकिन बच्चे की आयु 5 साल और फिर 15 साल होने पर फुल बायोमेट्रिक डेटा अपडेट करना होता है। ऐसा नहीं करने पर आधार कार्ड इनवैलिड हो जाएगा।

अपने बच्चों के आधार कार्ड ते लिए माता-पिता बाल आधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान रजिस्ट्रेशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) या अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप देनी होती है। इसके आलावा ब्लू आधार प्राप्त करने के लिए बच्चों की स्कूल आईडी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चों के लिए ब्लू आधार कार्ड बनाना बहुत जरूरी है ताकि उसे   सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके . 

 ब्लू आधार के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस...

- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर विजिट करें। 
- यहां आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें। 
- अपने बच्चे का नाम, माता-पिता का मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारियां भरें।
- ब्लू आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए नजदीकी सेंटर में अपॉइनमेंट स्लॉट बुक कीजिए। 
- आधार सेंटर पर बच्चे को साथ पहुंचें। बर्थ सर्टिफिकेट और अपना आधार, एड्रेस प्रूफ साथ ले जाएं। 
- बाल आधार के साथ अपने आधार की जानकारी लिंक कराने के लिए जानकारी शेयर करें।  
- यहां सिर्फ आपके बच्चे का एक फोटो लिया जाएगा, बायोमेट्रिक डेटा की जरूरत नहीं है। 
- वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी होने पर आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज मिलेगा। 
- रजिस्ट्रेशन स्लिप और बच्चे को लेकर घर लौट आएं, 60 दिन के अंदर ब्लू आधार घर आ जाएगा।

(For More News Apart from Blue Aadhaar Card for your children know how to apply news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM