खबरे |

खबरे |

‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ का विचार अच्छा, इससे खर्च में कमी आएगी : फडणवीस
Published : Sep 1, 2023, 5:00 pm IST
Updated : Sep 1, 2023, 5:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Good idea of ​​
Good idea of ​​"one nation, one election", it will reduce expenditure: Fadnavis

फडणवीस ने कहा कि विभिन्न चुनावों के कारण सुधार भी प्रभावित होते हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के विचार की शुक्रवार को सराहना करते हुए कहा कि यह देश के हित में है।  सरकार ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ की संभावनाएं तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।

फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि (लोकसभा और विधानसभाओं के) एक साथ चुनाव एक अच्छी अवधारणा है। उन्होंने कहा, ''यह देश के हित में है।'' महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सामान्य रूप से, आप देखेंगे कि पूरे 365 दिन (भारत के) किसी न किसी हिस्से में चुनाव होते रहते हैं। इससे व्यय में वृद्धि होती है।’’ उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से खर्च में कमी आएगी।

फडणवीस ने कहा कि विभिन्न चुनावों के कारण सुधार भी प्रभावित होते हैं। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद इस बात की व्यवहार्यता का पता लगाएंगे कि देश में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कैसे कराये जा सकते हैं। देश में 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ होते थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM