खबरे |

खबरे |

पश्चिम बंगाल : हावड़ा में आग से 20 दुकानें जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
Published : Feb 2, 2023, 12:53 pm IST
Updated : Feb 2, 2023, 12:53 pm IST
SHARE ARTICLE
West Bengal: 20 shops gutted in Howrah fire, no casualties
West Bengal: 20 shops gutted in Howrah fire, no casualties

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

हावड़ा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बृहस्पतिवार को तड़के आग लगने से कम से कम 20 दुकानें जलकर खाक हो गईं। एक अग्निशमन आधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, घटना बगनान सेंट्रल बस स्टैंड से सटे रजिस्ट्री गली इलाके में हुई। आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को संदेह है कि पहले शॉर्ट सर्किट की वजह से आग एक दुकान में लगी जो अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फैल गई। दुकानदारों ने इस घटना में एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM