खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु: कुड्डालोर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Published : Jan 3, 2023, 1:51 pm IST
Updated : Jan 3, 2023, 1:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Tamil Nadu: Five of a family killed in a road accident in Cuddalore
Tamil Nadu: Five of a family killed in a road accident in Cuddalore

‘ टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई और उसके तथा टक्कर मारने वाली लॉरी के बीच बुरी तरह दब गई।

कुड्डालोर (तमिलनाडु) : तीन जनवरी (भाषा) तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में वेप्पुर के पास चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार सवार लोग चेन्नई जा रहे थे। अय्यनार्पालयम में एक फ्लाईओवर के निर्माण का काम चल रहा था जिससे यातायात बाधित हो गया। जाम के कारण कार वेप्पुर के पास रुकी थी तभी तेज रफ्तार से आ रही एक लॉरी ने पीछे से उसे टक्कर मार दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई और उसके तथा टक्कर मारने वाली लॉरी के बीच बुरी तरह दब गई। हादसे में सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि कार चला रहे व्यक्ति की पहचान चेन्नई के नांगनल्लूर निवासी विजयराघवन के तौर पर हुई है। हादसे में उनकी मां, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि लॉरी चालक हादसे के बाद फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ कर हिरासत में ले लिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM