खबरे |

खबरे |

G20: दूसरी जी20 ‘एम्पॉवर’ बैठक तिरुवनंतपुरम में 4 से 6 अप्रैल तक
Published : Apr 3, 2023, 1:45 pm IST
Updated : Apr 3, 2023, 1:45 pm IST
SHARE ARTICLE
2nd G20 'Empower' meeting in Thiruvananthapuram from 4th to 6th April
2nd G20 'Empower' meeting in Thiruvananthapuram from 4th to 6th April

पहली जी20 ‘एम्पॉवर’ बैठक उत्तर प्रदेश के आगरा में 11-12 फरवरी को आयोजित हुई थी।

तिरुवनंतपुरम : जी20 की भारत की अध्यक्षता के तहत समूह की दूसरी ‘एम्पॉवर’ बैठक केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 4 से 6 अप्रैल के बीच होगी जिसमें देश के महिला केंद्रित विकास एजेंडा को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। पहली जी20 ‘एम्पॉवर’ बैठक उत्तर प्रदेश के आगरा में 11-12 फरवरी को आयोजित हुई थी।

सोमवार को जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘जी20 का‘ महिला आर्थिक प्रतिनिधित्व का सशक्तीकरण और प्रगति’ (एम्पॉवर) जी20 के उद्यमी नेताओं और सरकारों का गठबंधन है जिसका उद्देश्य निजी क्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तीकरण को बढ़ाना है।’’ इसमें कहा गया कि दूसरी जी20 एम्पॉवर बैठक की थीम ‘महिलाओं का सशक्तीकरण: हिस्सेदारी और अर्थव्यवस्था के लिए उत्साहजनक स्थिति’ है।

केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मंत्री डा मुंजपारा महेंद्रभाई बैठक में शामिल होंगे। जी20 एम्पॉवर 2023 की अध्यक्ष डॉ संगीता रेड्डी भी बैठक में उपस्थित रहेंगी।

बैठक का उद्घाटन सत्र ‘महिला सशक्तीकरण के माध्यम से आर्थिक समृद्धि हासिल करना: 25-25 ब्रिस्बेन लक्ष्यों की ओर’ विषय पर आधारित होगा जिसके बाद समूह चर्चाएं होंगी। 

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM