खबरे |

खबरे |

मुंबई में मौसम खुशनुमा, मौसम विभाग ने मध्यम बारिश का जताया अनुमान
Published : Jul 3, 2023, 2:09 pm IST
Updated : Jul 3, 2023, 2:09 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

शहर में बीते सप्ताह लगातार बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे।

मुंबई: मुंबई में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश और बादलों से घिरे आसमान के बाद सोमवार को कुछ हिस्सों में धूप निकली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने आगामी 24 घंटों में ''शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।'' नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि समुद्र के किनारे बसे शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में औसतन क्रमश: 14.72 मिलीमीटर, 49.36 मिलीमीटर और 44.93 मिलीमीटर बारिश हुई।

रेलवे प्राधिकारियों ने बताया कि मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे मार्गों पर स्थानीय रेल सेवाएं सामान्य हैं लेकिन कुछ यात्रियों ने दावा किया कि ट्रेनें पांच से 10 मिनट की देरी से चल रही हैं।

शहर में बीते सप्ताह लगातार बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे। एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सोमवार को यातायात सामान्य है।

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग की बस सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं और उनके मार्गों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM