खबरे |

खबरे |

भारतीय दूल्हे ने पाकिस्तानी दुल्हन से ऑनलाइन किया निकाह
Published : Aug 3, 2023, 5:28 pm IST
Updated : Aug 3, 2023, 5:28 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

शादी से पहले वीजा नहीं मिलने के कारण अरबाज और अमीना ने बुधवार को ऑनलाइन शादी की।

राजस्थान: भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी मतभेदों के कारण रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं, लेकिन जब दिल मिलते हैं तो सरहद की दूरियां भी इस प्यार को फीका नहीं कर पातीं। इसका ताजा उदाहरण जोधपुर से सामने आया है, यहां भारतीय दूल्हे ने पाकिस्तानी दुल्हन के साथ ऑनलाइन निकाह कबूल कर लिया है.

जोधपुर शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट अरबाज खान की शादी पाकिस्तान के कराची की रहने वाली अमीना से तय हुई थी। शादी से पहले वीजा नहीं मिलने के कारण अरबाज और अमीना ने बुधवार को ऑनलाइन शादी की। अरबाज अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ पूरे सम्मान और बैंडबाजे के साथ पहुंचे, जहां ऑनलाइन शादी की पूरी व्यवस्था की गई थी। शहर के काजी भी मौजूद थे.

दूसरी ओर, दुल्हन पाकिस्तान के कराची में अपने परिवार के साथ ऑनलाइन निकाह में शामिल हुई। काजी ने निकाह पढ़ाया और दूल्हा-दुल्हन ने ऑनलाइन निकाह कबूल किया और एक-दूसरे के हमसफर बन गए. दोनों परिवारों में खुशी की लहर है लेकिन शादी के बाद दुल्हन को ससुराल आने में अभी वक्त लगेगा.

जोधपुर शहर काजी ने बताया कि जोधपुर के अरबाज खान और कराची की अमीना दोनों ने ऑनलाइन निकाह कबूल कर लिया है. पाकिस्तान की सभी बेटियां जो दुल्हन बनकर भारत आती है वे बेहद खुश हैं.

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM