खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : पालघर तट के पास अरब सागर में नौका पलटी, सभी 15 यात्री...
Published : Jan 4, 2023, 11:02 am IST
Updated : Jan 4, 2023, 11:02 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Boat capsizes in Arabian Sea near Palghar coast, all 15 passengers...
Maharashtra: Boat capsizes in Arabian Sea near Palghar coast, all 15 passengers...

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब छह बजे बोईसर मुरबे गांव के पास हुई।

पालघर (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र में पालघर तट के पास अरब सागर में एक चट्टान से टकराने के बाद मछली पकड़ने वाली एक नौका पलट गई। हालांकि, इस नौका में सवार सभी 15 लोगों को दूसरी नौकाओं पर सवार मछुआरों ने बचा लिया। जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब छह बजे बोईसर मुरबे गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि पालघर तट से 55 समुद्री मील दूर मछली पकड़ने वाली नौका ‘जय सागरिका’ चट्टान से टकराई और डूबने लगी।

अधिकारी के मुताबिक, ‘वायरलेस सिस्टम’ के जरिये एक संदेश भेजा गया, जिसके बाद दूसरी नौकाओं पर सवार मछुआरों ने दुर्घटनाग्रस्त नौका पर सवार सभी 15 लोगों को बचाया और उन्हें तट पर ले आए। उन्होंने बताया कि हादसे में सभी सुरक्षित बच गए।.अधिकारी ने कहा, ‘‘नौका प्रवीण तारे की थी, जिन्होंने जिले के अधिकारियों को हादसे के बारे में सूचना दी।’’.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM