खबरे |

खबरे |

गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सागर द्वीप का दौरा करेंगी ममता
Published : Jan 4, 2023, 11:12 am IST
Updated : Jan 4, 2023, 11:12 am IST
SHARE ARTICLE
Mamta will visit Sagar island to take stock of preparations for Gangasagar fair
Mamta will visit Sagar island to take stock of preparations for Gangasagar fair

अधिकारी के मुताबिक, द्वीप की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान ममता मेले से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) : चार जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘मकर संक्रांति’ के अवसर पर गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर डुबकी लगाने के लिए देशभर के लाखों श्रद्धालु सागर द्वीप पहुंचते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच पिछले साल जहां 15.5 लाख तीर्थयात्री गंगासागर मेले में आए थे, वहीं इस साल 8 से 16 जनवरी के बीच आयोजित मेले में यह संख्या बढ़कर 60 से 70 लाख तक पहुंच सकती है।

अधिकारी के मुताबिक, द्वीप की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान ममता मेले से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

उन्होंने कहा, “ममता द्वीप पर तीन नए हेलीपैड का उद्घाटन भी करेंगी।”

अधिकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को 120 किलोमीटर दूर कोलकाता रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री कपिल मुनी आश्रम में पूजा-अर्चना करेंगी। उन्होंने बताया कि ममता के सागर द्वीप में भारत सेवाश्रम संघ मठ का दौरा करने की भी संभावना है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM