खबरे |

खबरे |

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर , महिला घायल
Published : Apr 4, 2023, 3:34 pm IST
Updated : Apr 4, 2023, 3:34 pm IST
SHARE ARTICLE
A speeding car hit a woman on her morning walk, injured
A speeding car hit a woman on her morning walk, injured

हादसे में महिला के पैर में कई फ्रैक्चर हो गए और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में प्रात:काल सैर के दौरान एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 42 साल की एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वर्तक नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे ठाणे के घोड़बंदर रोड की निवासी नीलम पटवर्धन सैर पर निकली थी , उसी दौरान यूर हिल्स गेट पर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में नीलम के पैर में कई फ्रैक्चर हो गए और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि जिस कार ने टक्कर मारी है, उसकी पहचान कर ली गयी है और अब उसके चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि चालक के विरूद्ध भादंसं और मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पिछले महीने मुंबई के वर्ली इलाके में सुबह सैर के दौरान एक कार की चपेट में आने से एक प्रौद्योगिकी कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजलक्ष्मी रामकृष्णन (57) की मौत हो गयी थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM