खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोप में एक कांस्टेबल समेत पांच गिरफ्तार
Published : Jul 4, 2023, 1:49 pm IST
Updated : Jul 4, 2023, 1:49 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

लड़की की सहेली तुरंत रामनगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

चंद्रपुर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उससे बदसलूकी करने के आरोप में एक कांस्टेबल तथा चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि चंद्रपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह परदेशी ने रविवार को हुई घटना को गंभीरता से लिया और पुलिस की सी-60 इकाई से संबद्ध कांस्टेबल को सोमवार को  निलंबित कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी और उसके दोस्त पार्टी के लिए यहां ममला गए थे। वापस लौटते समय उन्होंने ममला रोड पर एक नाबालिग लड़की और दो जोड़ों को बैठे देखा।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर जोड़ों को धमकाया और लड़की को जबरदस्ती अपने वाहन में बैठाया। इसके बाद उसे जाने दिया। उन्होंने लड़की से यह भी कहा कि अगर उसने उनके साथ जाने से इनकार किया तो वे उसके खिलाफ मामला दर्ज करा देंगे।

अधिकारी ने बताया कि लड़की की सहेली तुरंत रामनगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार शाम पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना) तथा धारा 363 (अपहरण) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।. पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM