खबरे |

खबरे |

मुंबई में हल्की बारिश, IMD ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ किया जारी
Published : Jul 5, 2023, 12:45 pm IST
Updated : Jul 5, 2023, 12:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Light rain in Mumbai, IMD issues 'Orange Alert'
Light rain in Mumbai, IMD issues 'Orange Alert'

बुधवार को शहर में यातायात सामान्य रहा और कहीं भी जलजमाव की कोई खबर नहीं है।

मुंबई: मुंबई के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महानगर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई, पूर्वी और पश्चिमी उपनगर में बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में क्रमशः 53.93 मिलीमीटर, 27.97 मिलीमीटर और 45.59 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मुंबई के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार रात से बारिश की तीव्रता कम हुई है और बुधवार सुबह शहर तथा उपनगरों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

IMD मुंबई की ओर से मंगलवार शाम जारी की गई अद्यतन ‘जिला पूर्वानुमान एवं चेतावनी’ में बुधवार को यहां कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जतायी गई और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी मुंबई ने अपने नियमित बुलेटिन में अगले 24 घंटे में ‘‘शहर तथा उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश और अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना’’ जतायी है।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को शहर में यातायात सामान्य रहा और कहीं भी जलजमाव की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे में लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य हैं। हालांकि कुछ यात्रियों ने उपनगरीय सेवाओं में 10 से 15 मिनट का विलंब होने का दावा किया।

‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) के एक अधिकारी ने बताया कि उसकी बस सेवाएं सामान्य हैं और कहीं भी बसों का मार्ग बदला नहीं गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM