खबरे |

खबरे |

पुणे विधानसभा उपचुनाव: भाजपा, कांग्रेस के उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Published : Feb 6, 2023, 4:49 pm IST
Updated : Feb 6, 2023, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Pune Assembly bypoll: BJP, Congress candidates file nominations
Pune Assembly bypoll: BJP, Congress candidates file nominations

विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण क्रमश: कस्बा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हेमंत रासने और कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा दिवंगत भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप ने पुणे की चिंचवाड़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेताओं से राज्य में राजनीतिक परंपरा का सम्मान करने का अनुरोध किया था जिससे मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण खाली होने वाली सीट पर निर्विरोध उपचुनाव सुनिश्चित किया जा सके। 

विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण क्रमश: कस्बा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। ये दोनों भाजपा से थे। इन सीट पर 26 फरवरी को उपचुनाव होना है। नतीजे दो मार्च को घोषित किए जाएंगे। रासने ने सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। पाटिल पुणे के प्रभारी मंत्री हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार धंगेकर ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नाना पटोले, वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण, मोहन जोशी के साथ-साथ राकांपा और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना खेमे के नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया .

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM