खबरे |

खबरे |

त्रिपुरा विस चुनाव: शाह और ममता आज रहेंगे राज्य के दौरे पर
Published : Feb 6, 2023, 10:55 am IST
Updated : Feb 6, 2023, 10:55 am IST
SHARE ARTICLE
Tripura Election: Shah and Mamta will be on state tour today
Tripura Election: Shah and Mamta will be on state tour today

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सोमवार को राज्य में पहुंच रही हैं। उनका मंगलवार को एक रोड शो करने और...

अगरतला : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए आज यानी सोमवार को त्रिपुरा पहुंचेंगे और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभियान को गति देने के लिए एक रोड शो में शामिल होंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना दो मार्च को होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दौरे पर अमित शाह जी दक्षिण त्रिपुरा संतिरबाजार तथा खोवाई में ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करेंगे और अगरतला के बनामलीपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय मंत्री के दौरे के मद्देनजर पूर्वोत्तर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शाह ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत करते हुए पिछले महीने त्रिपुरा में दो रथ यात्राओं में हिस्सा लिया था।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सोमवार को राज्य में पहुंच रही हैं। उनका मंगलवार को एक रोड शो करने और एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

तृणमूल के राज्य प्रभारी राजीब बनर्जी ने कहा, ‘‘ वह सोमवार शाम को पहुंचेंगी और उदयपुर में त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। बनर्जी मंगलवार को अगरतला में रोड शो करेंगी और रवींद्र भवन में एक रैली को संबोधित करेंगी।’’ ममता बनर्जी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे।.

Location: India, Tripura, Agartala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM