खबरे |

खबरे |

मिजोरम : 268 लाख रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में दोषी को पांच साल कैद, 20 लाख का जुर्माना
Published : Jun 6, 2023, 12:38 pm IST
Updated : Jun 6, 2023, 12:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Five years imprisonment, fine of 20 lakhs, in corruption case of Rs 268 lakhs
Five years imprisonment, fine of 20 lakhs, in corruption case of Rs 268 lakhs

एक सलाहकार के तौर पर अपने पद का दुरुपयोग किया था। 

आइजोल : आइजोल की एक विशेष (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को पांच साल कैद की सजा सुनाई। विशेष अदालत ने सार्वजनिक क्षेत्र की एक फर्म में 268 लाख रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में सह-आरोपी मुस्तकुर रहमान पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

पिछले सप्ताह, विशेष न्यायाधीश एचटीसी लालरिंचन ने रहमान को धन की हेराफेरी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में दोषी ठहराया था। अदालत ने सोमवार को सजा का ऐलान किया। गुवाहाटी के रहने वाले रहमान ने सरकार के स्वामित्व वाली 'मिजोरम कृषि विपणन निगम' (एमएएमसीओ) में एक सलाहकार के तौर पर अपने पद का दुरुपयोग किया था। 

पुलिस ने रहमान और एमएमसीओ के पूर्व प्रबंध निदेशक व सह-आरोपी लालरेमथांगा को वर्ष 2015 में 268 लाख रुपये की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। लालरेमथांगा को इसी अदालत ने पिछले साल नवंबर में दोषी ठहराया था और पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाने के साथ ही उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

Location: India, Mizoram, Aizawl

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM