खबरे |

खबरे |

राजस्थान :ACB ने पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत के मामले में पकड़ा
Published : Sep 6, 2023, 3:52 pm IST
Updated : Sep 6, 2023, 3:52 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को कार्रवाई की गई।

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में 10 लाख रुपये की कथित रिश्वत के मामले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य अभियंता सहित तीन अधिकारियों को पकड़ा है। ब्यूरो ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को कार्रवाई की गई। इसके मुताबिक लोक निर्माण विभाग जयपुर के मुख्य अभियंता (भवन) सुबोध कुमार मलिक को उनके निवास पर विभाग के अधिशासी अभियंता (डूंगरपुर) जितेन्द्र कुमार जैन से सहायक अभियंता अनंत कुमार गुप्ता (बांसवाड़ा) के माध्यम से 10 लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते-देते पकड़ा गया।

ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को जानकारी मिली थी कि अधिशासी अभियंता जितेन्द्र कुमार जैन को दिये गये विभागीय स्पष्टीकरण/नोटिस में कोई कार्रवाई नहीं कर नोटिस को फाइल करने की एवज में मुख्य अभियंता सुबोध कुमार मलिक द्वारा 10 लाख रुपये की रिश्वत राशि मांग की जा रही है तथा इनके बीच रिश्वत राशि का लेन-देन हो सकता है। बयान के अनुसार इस पर कार्रवाई करते हुए तीनों अधिकारियों पकड़ा गया है और आरोपियों के आवास तथा अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM