खबरे |

खबरे |

उच्चतम न्यायालय ने विपक्ष को दिया झटका: PM मोदी
Published : Apr 8, 2023, 5:30 pm IST
Updated : Apr 8, 2023, 5:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Supreme Court has given a blow to the opposition: PM Modi
Supreme Court has given a blow to the opposition: PM Modi

उन्होंने जनसभा में भ्रष्टाचार और परिवारवाद की बात की।

हैदराबाद :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित मनमाने इस्तेमाल के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले कुछ राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका खारिज करके उन दलों को करारा ‘झटका’ दिया है। मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने किसी का नाम लिये बिना कहा, "कुछ दिन पहले कुछ राजनीतिक दल न्यायालय में संरक्षण मांगने गए थे कि कोई हमारी भ्रष्टाचार की जांच की मांग न करे। वे न्यायालय गए, लेकिन न्यायालय ने उन्हें झटका दे दिया।" उन्होंने जनसभा में भ्रष्टाचार और परिवारवाद की बात की।

कांग्रेस के नेतृत्व में 14 राजनीतिक दलों ने हाल में सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि विपक्षी नेताओं और असहमति के अपने मौलिक अधिकार का इस्तेमाल करने वाले अन्य नागरिकों के खिलाफ कठोर आपराधिक मुकदमों में खतरनाक वृद्धि हुई है।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने याचिका पर विचार करने से मना करते हुए कहा कि नेताओं के पास "उच्चतर प्रतिरक्षा" नहीं है। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की पीठ ने पांच अप्रैल को इस याचिका पर विचार करने को लेकर अनिच्छा व्यक्त की थी। मोदी का तेलंगाना में 11, 00 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के अलावा सिकंदराबाद-तिरुपति वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का भी कार्यक्रम था।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM