खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: टमाटर पर नजर रखने के लिए किसान ने खेत में लगाया सीसीटीवी कैमरा
Published : Aug 8, 2023, 3:36 pm IST
Updated : Aug 8, 2023, 3:36 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

खेत से टमाटर चोरी होने के डर से 22 हजार रुपये खर्च कर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।

औरंगाबाद: टमाटर की भारी मांग और आसमान छूती कीमतों ने किसानों को तरह-तरह के जुगाड़ करन पर मजबूर कर दिया है. देश के कई शहरों में टमाटर के दाम 200 -250 रुपए पार कर चुका है। ऐसे में टमाटर चोर भी घूमने लगे है . वहीं दूसरी तरफ टमाटर उत्पादक किसान अपनी फसल को बचाने में जुट गए है। 

महाराष्ट्र के एक किसान ने इस मुख्य पौधे पर नजर रखने के लिए अपने खेत में  सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया है। किसान ने बताया कि उसने औरंगाबाद से लगभग 20 किमी दूर शाहपुर बंजार में टमाटर चोरों के धावा बोलने के बाद अपने खेत के लिए डिजिटल निगरानी प्रणाली अपनाने का फैसला लिया।

खेत से टमाटर चोरी होने के डर से 22 हजार रुपये खर्च कर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। मामला महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर जिले का है।  टमाटर की खेती करने वाले किसान शरद रावटे डेढ़ एकड़ में टमाटर की खेती कर रहे हैं। शरद बताते हैं कि उनके खेत से टमाटर चोरी किए जा रहे थे। इसलिए उन्होंने खेत में CCTV कैमरा लगाया है। 

 शरद रावटे ने बताया कि आज सबसे अधिक मांग वाली सब्जी टमाटर की चोरी वह और अधिक बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि 22-25 किलो टमाटर की एक क्रेट अब 3,000 रुपये में बिक रही है।

रावटे ने बताया कि उनका खेत पांच एकड़ भूभाग में फैला हुआ है और उन्होंने डेढ़ एकड़ में टमाटर उगाए हैं, जिससे उन्हें आसानी से छह-सात लाख रुपये मिल सकते हैं।

उन्होंने कहा ‘‘लगभग 10 दिन पहले, गंगापुर तालुका में मेरे खेत से 20-25 किलो टमाटर चोरी हो गए थे। बची हुई फसल जो अभी पकने वाली है, उसकी सुरक्षा के लिए मैंने 22,000 रुपये का एक सीसीटीवी कैमरा लगाया है।’’ किसान ने बताया कि कैमरा सौर ऊर्जा से चलता है इसलिए उन्हें इसकी बिजली आपूर्ति के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है और वह अपने फ़ोन पर कहीं भी उसके दृश्य देख सकते हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM