खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: कोल्हापुर में हालात सामान्य, पुलिसकर्मियों की तैनाती बरकरार
Published : Jun 9, 2023, 3:50 pm IST
Updated : Jun 9, 2023, 3:50 pm IST
SHARE ARTICLE
File photo of violence in Kolhapur.
File photo of violence in Kolhapur.

शहर के मुख्य स्थानों पर एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मी अभी भी तैनात हैं।

पुणे : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में टीपू सुल्तान विवाद को लेकर बुधवार को हुए प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद शुक्रवार को हालात सामान्य हो गए,लेकिन पूरे शहर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुछ स्थानीय निवासियों ने बताया कि हिंसा के बाद बंद की गई इंटरनेट सेवाओं को बहाल किया जा रहा है।

शहर में मंगलवार को उस समय तनाव पैदा हो गया जब दो लोगों ने कथित तौर पर 18वीं सदी के मैसुरु के शासक टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ एक आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को अपने सोशल मीडिया ‘स्टेटस’ के तौर पर डाल दिया।

टीपू सुल्तान की तस्वीर के कथित इस्तेमाल के खिलाफ बुधवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शिवाजी चौक पर पहुंच गए। इस दौरान पथराव किए जाने से हिंसा भड़क उठी थी। पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने बताया कि हालात सामान्य हो रहे हैं और शहर में दैनिक कामकाज हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इंटरनेट सेवाओं को बंद रखने का आदेश शुक्रवार सुबह दस बजे तक प्रभावी है। इंटरनेट सेवा प्रदाता के नोडल अधिकारी को आदेश के जरिए सूचित कर दिया गया है,लेकिन सभी टावर को पूरी तरह से चालू करने में थोड़ा वक्त लगेगा।’’

हिंसा मामले की जांच के बारे में पंडित ने कहा ,‘‘ कुछ और लोगों की पहचान की गई है लेकिन वे फरार हैं । हम घटनास्थल के आस पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं। संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।’’

उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य स्थानों पर एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मी अभी भी तैनात हैं। उन्होंने कहा,‘‘ कोल्हापुर शहर और जिले में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती जारी है। 60 पुलिस अधिकारी और 300 अन्य कर्मी शहर की सुरक्षा में तैनात हैं। जिले में 1,000 से अधिक होमगार्ड मौजूद हैं। इनके अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की चार कंपनियां भी तैनात हैं।’’

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM