खबरे |

खबरे |

मुंबई में आवासीय इमारत में भीषण आग: कम से कम 50 लोगों को निकाला गया
Published : Jun 9, 2023, 11:57 am IST
Updated : Jun 9, 2023, 11:58 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

उन्होंने कहा, ‘‘चारों ओर से आग को बुझाने का काम जारी है।’’

मुंबई: दक्षिण मुंबई के कलबादेवी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात सात मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग मशहूर मुंबादेवी मंदिर के पास धनजी स्ट्रीट पर स्थित इमारत में देर रात करीब डेढ़ बजे लगी थी और इमारत के अंदर फंसे कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना के वक्त परिसर के अंदर 50 से 60 लोग फंसे थे लेकिन पास की इमारत की सीढ़ियों का प्रयोग कर दमकल कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।’’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर वर्तमान में दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘चारों ओर से आग को बुझाने का काम जारी है।’’ घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने कहा कि पहली और दूसरी मंजिल की छत का कुछ हिस्सा और सीढ़ी का एक हिस्सा ढह गया है, इसलिए ‘‘एहतियात के तौर पर’’ आग बुझाने का अभियान इमारत के बाहर से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आग भूतल से शुरू हुई थी और पांचवी मंजिल तक फैल गई थी। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है। घटना के बारे और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM