खबरे |

खबरे |

केरल में मॉनसून ने दी दस्तक, राज्य के कुछ हिस्सों में हुई भारी वर्षा
Published : Jun 9, 2023, 11:12 am IST
Updated : Jun 9, 2023, 11:12 am IST
SHARE ARTICLE
Monsoon knocks in Kerala, heavy rains in some parts of the state
Monsoon knocks in Kerala, heavy rains in some parts of the state

आईएमडी ने मॉनसून के केरल आगमन की घोषणा की है।

तिरुवनंतपुरम : केरल में बृहस्पतिवार को मॉनसून के दस्तक देने के साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। राज्य के नौ जिलों में ‘येलो अलर्ट’ और एक में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के लिए कोझीकोड जिले के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब छह सेंटीमीटर (सेमी) से 20 सेमी तक भारी बारिश होना और ‘येलो अलर्ट का अर्थ छह से 11 सेमी के बीच बारिश होना है। आईएमडी ने मॉनसून के केरल आगमन की घोषणा की है। यह सामान्य समय से एक सप्ताह के विलंब से आया है।हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि केरल में मॉनसून की शुरुआत में देरी चिंता का विषय नहीं है क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के सदस्य सचिव शेखर लुकोस कुरियाकोस ने कहा कि राज्य में मॉनसून अभी-अभी आया है और हमें इंतजार करना होगा और यह देखना होगा कि मॉनसून का क्या असर होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अभी शुरुआत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि बारिश का दौर तेज होगा और मॉनसून देरी से आने की भरपाई अगले 2-3 सप्ताह में हो जायेगी।’’ उन्होंने कहा कि केरल में मॉनसून के आने की घोषणा के बाद पहला ‘ऑरेंज अलर्ट’ आज कोझीकोड के लिए जारी किया गया था।.

केएसडीएमए ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पालक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। केरल के कासरगोड जिले में एक या दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।"

कुरियाकोस ने कहा कि अरब सागर में चक्रवात 'बिपरजॉय' ने भले ही मॉनसून की शुरुआत को प्रभावित किया हो, लेकिन इसकी तीव्रता पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में, आईएमडी ने इस मॉनसून के मौसम में केरल में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया है।’’. उन्होंने कहा कि तटीय इलाकों में पिछले सप्ताह से चेतावनी जारी की गई है कि मछुआरे समुद्र में न जाएं।

इसके अलावा, केरल में मॉनसून की शुरुआत के बाद कई जिलों में दिन के दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM