खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में आग, नौ लोगों की मौत
Published : Oct 9, 2023, 3:51 pm IST
Updated : Oct 9, 2023, 3:51 pm IST
SHARE ARTICLE
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

फैक्टरी में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अरियलूर (तमिलनाडु): तमिलनाडु के अरियलूर जिले में सोमवार को एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बयान में इस हादसे में नौ लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के लिए नकद राहत की घोषणा की।

यह घटना जिले के विरागलुर गांव में एक निजी पटाखा निर्माण फैक्टरी में हुई। फैक्टरी में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच घायल लोगों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें विशेष चिकित्सा देखभाल दी गई है। स्टालिन ने कहा कि उन्होंने बचाव और राहत गतिविधियों में तेजी लाने के लिए मंत्रिमंडल में अपने सहयोगी एस एस शिवशंकर और सीवी गणेशन को तैनात किया है।

उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को तीन-तीन लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Location: India, Tamil Nadu, Ariyalur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM