खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : महिला से विवाद के बाद चौकीदार ने उसके बच्चे की हत्या
Published : Jan 10, 2023, 10:39 am IST
Updated : Jan 10, 2023, 10:39 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Chowkidar kills child after dispute with woman
Maharashtra: Chowkidar kills child after dispute with woman

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी और बच्चे की मां के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन बाद में महिला ने आरोपी से दूरी बना ली, जिसके कारण...

ठाणे (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महिला से विवाद के बाद एक चौकीदार ने उसके सात वर्षीय बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

खड़कपाड़ा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक एस एस सुरवासे ने बताया कि आरोपी नितिन कांबले ने सोमवार को कल्याण कस्बे में बच्चे का उसके स्कूल से अपहरण कर लिया।

उन्होंने बताया कि जब बच्चा घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तलाश शुरू की और एक आवास परिसर के स्वीमिंग पूल में उन्हें बच्चे का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी और बच्चे की मां के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन बाद में महिला ने आरोपी से दूरी बना ली, जिसके कारण उनका झगड़ा हुआ।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने महिला से बदला लेने के लिए कथित तौर पर बच्चे का अपहरण किया और उसे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के स्वीमिंग पूल में डुबा कर मार डाला, जहां वह पहले काम करता था। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि वह अक्सर बच्चे को स्कूल से लाता था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM