खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: नाबालिग से दुष्कर्म; जबरन कराया गर्भपात, 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Published : Jul 10, 2023, 4:37 pm IST
Updated : Jul 10, 2023, 4:37 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मामला तब सामने आया जब पीड़िता के एक रिश्तेदार ने पुलिस से संपर्क किया।

बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले में 14 वर्षीय एक लड़की से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर बीड ग्रामीण पुलिस ने शनिवार को अपराध के संबंध में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

शिकायत के अनुसार, 24 वर्षीय आरोपी ने बीड के एक गांव की नौवीं कक्षा की छात्रा का यौन उत्पीड़न किया। आरोपी हर दो से तीन दिन में लड़की को फुसलाकर ले जाता था और रात में एक खेत में उससे बलात्कार करता था। लड़की ने अपनी मां को इस बारे में बताया और पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने कहा कि बाद में सोनोग्राफी कराई गई और पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती थी।  24 जून को लड़की और उसकी मां को औरंगाबाद ले जाया गया, जहां लड़की को गर्भपात कराने के लिए कुछ गोलियां दी गईं और पीड़िता ने मृत बच्ची को जन्म दिया।

गर्भपात के बाद आरोपी ने पीड़िता और उसके अभिभावकों को धमकाया तथा उन्हें पुणे भेज दिया। मामला तब सामने आया जब पीड़िता के एक रिश्तेदार ने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि अपराध में शामिल होने के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM