खबरे |

खबरे |

ठाणे : 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, लिफ्ट के अंदर हैवान ने की हैवानियत
Published : Dec 10, 2022, 12:23 pm IST
Updated : Dec 10, 2022, 12:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Thane: 5-year-old girl raped, brutalized inside the lift
Thane: 5-year-old girl raped, brutalized inside the lift

19 वर्षीय आरोपी इमारत में एसी मरम्मत का काम करने के बाद पार्किंग क्षेत्र में पांच साल की बच्ची को खेलते हुए देख उसे लिफ्ट के अंदर लेकर गया तथा वहां...

ठाणे : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एअर कंडीशनर (एसी) की मरम्मत का काम करने वाले एक व्यक्ति ने एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट के भीतर पांच साल की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार की शाम तलोजा क्षेत्र में हुई।

तलोजा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सोनवाने ने कहा, ‘‘19 वर्षीय आरोपी इमारत में एसी मरम्मत का काम करने के बाद जब सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था तो उसने पार्किंग क्षेत्र में पांच साल की बच्ची को खेलते हुए देखा। वह लड़की को लिफ्ट के अंदर लेकर गया तथा वहां उसका यौन शोषण किया।’’

अधिकारी के अनुसार, इसके बाद पीड़ित लड़की तीसरी मंजिल स्थित अपने घर पहुंची और जहां उसे उल्टी होने लगी। मां के पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां नीचे उतरी, जहां उसे आरोपी मिला। आरोपी को इमारत के सुरक्षाकर्मी और अन्य निवासियों ने पकड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

सोनवाने ने बताया कि शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM