खबरे |

खबरे |

राजस्थान : युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमिका और पत्नी को ठहराया जिम्मेदार
Published : Aug 11, 2023, 12:39 pm IST
Updated : Aug 11, 2023, 12:39 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

घटना उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के लेक गार्डन स्थित हवा मगरी में गुरुवार शाम 6 बजे की है।

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर शहर में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के घर पर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो व्यक्ति का शव खून से सना जमीन पर पड़ा हुआ मिला। पास में रिवाल्वर और मोबाइल पड़ा था। जिन्हें पुलिस ने जब्त किया।

यह घटना उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के लेक गार्डन स्थित हवा मगरी में गुरुवार शाम 6 बजे की है। युवक ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट पोस्ट कर इस कदम के लिए अपनी पत्नी और कथित प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया।

पुल‍िस ने बताया क‍ि गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के लेक गार्डन स्थित हवा मगरी निवासी भरत मिश्रा (45) ने अपनी प्रेमिका बिन्सी परेरा के घर जाकर रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।  मृतक पेशे से एडवोकेट और पत्रकार था।  आत्महत्या से पहले भरत मिश्रा ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी में उथल-पुथल के लिए अपनी पत्नी कौशल्या और प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि उनकी आत्महत्या के लिए ये दोनों महिलाएं जिम्मेदार हैं।.

भरत की दोपहर में बिन्सी से फोन पर बहस हुई थी और शाम को उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार भरत ने कुछ समय पहले ही फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट किया था. थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM