खबरे |

खबरे |

असम के हैलाकांडी जिले के एक बाजार में भीषण लगी आग, 20 दुकानें जलकर खाक
Published : May 12, 2023, 6:35 pm IST
Updated : May 12, 2023, 6:35 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है,..

हैलाकांडी (असम) : असम के हैलाकांडी के रतनपुरबाजार इलाके में भीषण आग लगने से कम से कम 20 दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए और एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह आग बृहस्पतिवार को आधी रात के करीब लगी और बाजार के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘रतन रोड स्थित बाजार में लगी भीषण आग में कम से कम 20 दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए। आग के कारण एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई।’’

अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन एक दुकान में हुए बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने का संदेह है। आग के कारण जिन व्यवसाइयों की दुकानें और प्रतिष्ठान जल गए हैं, उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को जगह-जगह बिजली कनेक्शन की खराब स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजे की मांग की है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM