खबरे |

खबरे |

ट्रेन गोलीबारी कांड में मारे गए यात्री के बेटे ने कहा, भारत में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा
Published : Aug 12, 2023, 10:32 am IST
Updated : Aug 12, 2023, 10:32 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

अदालत ने मामले में पीड़ित के बेटे को अदालती कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति नहीं दी।

मुंबई: महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में हुई गोलीबारी में मारे गए एक यात्री के बेटे ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा और किसी अन्य देश में जाने की योजना बना रहा है। यहां की एक अदालत ने हाल में महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में अपने वरिष्ठ सहकर्मी और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल चेतन सिंह को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अदालत ने मामले में पीड़ित के बेटे को अदालती कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति नहीं दी।

अदालत कक्ष के बाहर उत्सुकता से इंतजार कर रहे 34 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि उसे किसी भी तरफ से मदद नहीं मिल रही है। वह दुबई में काम करता है और हाल ही में भारत लौटे है। पीड़ित के बेटे ने कहा कि वह कई बार उपनगरीय मुंबई के पुलिस थाने में गया और जांच अधिकारी से मिला, लेकिन उसे कोई सहयोग नहीं मिला।

उसने कहा कि वह यहां सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है और दूसरे देश में जाने की योजना बना रहा है।

पीड़ित के बेटे ने कहा, ‘‘हम असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, हम यहां क्यों रहेंगे? जाहिर तौर पर हमारा घर यहीं (भारत में) रहेगा और हम कुछ दिनों के लिए आया करेंगे।’’ घटना 31 जुलाई को महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह (34) ने अपने वरिष्ठ, आरपीएफ सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीणा और ट्रेन में सवार तीन यात्रियों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। यात्रियों ने मीरा रोड स्टेशन (मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर) के पास ट्रेन की चेन खींचकर उसे रोका, जिसके बाद भागने की कोशिश कर रहे सिंह को पकड़ लिया गया और उसका हथियार भी जब्त कर लिया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM