खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने पर व्यक्ति ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या, अभी तक नहीं मिली युवती की लाश
Published : Sep 12, 2023, 12:00 pm IST
Updated : Sep 12, 2023, 12:36 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने बताया कि घटना नौ अगस्त से 12 अगस्त के बीच हुई और 28 वर्षीय महिला का शव अभी तक नहीं मिला है।

पालघर:  महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा अपने लिव-इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस ने बताया कि घटना नौ अगस्त से 12 अगस्त के बीच हुई और 28 वर्षीय महिला का शव अभी तक नहीं मिला है। वसई की सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बाड़े ने कहा कि पालघर के वसई इलाके के रहने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

नायगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने 14 अगस्त को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और उन्हें संदेह है कि आरोपी ने महिला के शव को गुजरात के वापी शहर में ठिकाने लगा दिया है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला की ओर से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराए जाने की वजह से आरोपी गुस्से में था। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा, महिला ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया था, इसलिए व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद नायगांव पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस सीमा के एक अन्य पुलिस थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM