खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ : सड़क के किनारे बैठे चार लड़कों को ट्रक ने कुचला, मौत
Published : Jun 13, 2023, 10:51 am IST
Updated : Jun 13, 2023, 10:51 am IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh: Truck crushed four boys sitting on the side of the road, died
Chhattisgarh: Truck crushed four boys sitting on the side of the road, died

सोमवार देर रात चारों लड़के सड़क के किनारे बात कर रहे थे।

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क के किनारे बैठकर बात कर रहे चार लड़कों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैतमा गांव के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर ट्रक से कुचलकर नितेश कुमार पटेल (17), निर्मल सिंह टेकाम (16), यशवंत कुमार पटेल (17) और प्रकाश कुमार प्रजापति (17) की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार, सोमवार देर रात चारों लड़के सड़क के किनारे बात कर रहे थे। इनमें से दो लड़के सड़क के किनारे नीचे बैठे थे और दो अन्य एक मोटरसाइकिल पर थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिससे तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल को वहां भेजा गया जिसने घायल युवक को अस्पताल भेजा लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Location: India, Chhatisgarh, Korba

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM