खबरे |

खबरे |

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता केस के आरोपी संजय रॉय का नहीं होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट ने मंजूरी से किया इनकार
Published : Sep 13, 2024, 5:48 pm IST
Updated : Sep 13, 2024, 5:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Kolkata case accused Sanjay Roy will not undergo narco test news in hindi
Kolkata case accused Sanjay Roy will not undergo narco test news in hindi

दरअसल, सीबीआई संजय रॉय का नार्को एनालिसिस टेस्ट कराने की योजना बना रही थी

Kolkata Doctor Rape Case News In Hindi: कोलकाता डॉक्टर रेप केस और मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय के नार्को टेस्ट की इजाजत देने से कोलकाता कोर्ट ने इनकार कर दिया है। 

दरअसल, सीबीआई संजय रॉय का नार्को एनालिसिस टेस्ट कराने की योजना बना रही थी, इसलिए केंद्रीय जांच एजेंसी ने सियालदह कोर्ट से नार्को टेस्ट की इजाजत के लिए अपील की थी।

 इसके मुताबिक आज संजय रॉय को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया लेकिन संजय ने मजिस्ट्रेट के सामने नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति नहीं दी, जिसके बाद कोर्ट ने सीबीआई की अपील खारिज कर दी।

एक अधिकारी ने बताया कि नार्को टेस्ट कराने का मकसद यह देखना था कि आरोपी संजय रॉय सच बोल रहा है या नहीं। नार्को विश्लेषण परीक्षण से हमें उसके बयान को सत्यापित करने में मदद मिलेगी।

सीबीआई अधिकारी ने कहा कि नार्को-विश्लेषण परीक्षण के दौरान, सोडियम पेंटोथल नामक दवा को व्यक्ति के शरीर में इंजेक्ट किया जाता है, जो उसे बेहोशी की स्थिति में डाल देता है और उसकी कल्पना को अक्षम कर देता है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामलों में आरोपी सही जानकारी देते हैं। सीबीआई ने पहले ही प्रेसीडेंसी रिफॉर्मेटरी के अंदर संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया था।

बता दें कि संजय रॉय आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की 31 वर्षीय प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में आरोपी हैं। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कोर्ट से आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की इजाजत मांगी थी।

(For more news apart from Kolkata case accused Sanjay Roy will not undergo narco test news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM