खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पोंगल की पूर्वसंध्या पर लोगों को दी बधाई
Published : Jan 14, 2023, 5:59 pm IST
Updated : Jan 14, 2023, 5:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Tamil Nadu: Governor and Chief Minister greet people on the eve of Pongal
Tamil Nadu: Governor and Chief Minister greet people on the eve of Pongal

पूर्व मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी ने अपने पोंगल संदेश में कहा, ‘‘किसान समृद्ध हों, लोगों के बीच प्रेम और शांति का प्रसार हो।’’

चेन्नई : तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि,मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने फसल की कटाई के त्योहार पोंगल की पूर्व संध्या पर शनिवार को लोगों को बधाई दी। 

पोंगल को तमिल लोगों का गर्व करार देते हुए रवि ने कहा कि इस त्योहार की संस्कृति और परंपरा हजारों साल पुरानी है।

राजभवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक रवि ने कहा, ‘‘हम अपनी वीरता को इस दिन जल्लीकट्टू के रूप में मनाते हैं। फसल की कटाई के इस त्योहार में हम जहां भी हो प्रत्येक गांव में हम सूर्य देव और देवी से प्रार्थना कर धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और पोंगल-पोंगल का जाप कर इसे मनाते हैं।’’

स्टालिन ने अपने संदेश में कहा कि उनकी सरकार ने पोंगल के अवसर पर उपहार दिया है जिसके तहत यह उत्सव मनाने के लिए प्रत्येक राशन कार्ड धारक को एक किलोग्राम चावल, चीनी और एक हजार रुपये नकद देने की घोषणा की है।

आधिकारिक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘‘पोंगल का त्योहार समथुवा पोंगल के तौर पर जाति या धर्म के भेदभाव के बिना मनाया जाना चाहिए। इस विशेष दिन पर हम खुशी और उत्साह का प्रसार करें।’’

तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी ने अपने पोंगल संदेश में कहा, ‘‘किसान समृद्ध हों, लोगों के बीच प्रेम और शांति का प्रसार हो।’’ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) से पदच्युत नेता ओ पनीरसेल्वम, वी के शशिकला, पट्टाली मक्कल कत्ची (पीएमके) नेता अम्बुमणि रामदॉस, मनितत्न्या मक्कल कत्ची (एमएमके) के नेताओं ने भी इस अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामानाएं दी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM