खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : राजमार्ग पार कर रही महिलाओं को एसयूवी ने मारी टक्कर , पांच की मौत
Published : Feb 14, 2023, 11:48 am IST
Updated : Feb 14, 2023, 11:48 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: SUV rams into women crossing highway, five killed
Maharashtra: SUV rams into women crossing highway, five killed

दुर्घटना के बाद, एसयूवी चालक ‘यू-टर्न’ लेने से पहले आगे बढ़ गया और वापस पुणे की ओर चला गया।”.

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में नासिक-पुणे राजमार्ग पार कर रही महिलाओं के समूह को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गयी हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब 17 महिलाओं का एक समूह रात करीब पौने ग्यारह बजे पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास खानपान (कैटरिंग) के काम के लिए मैरिज हॉल पहुंचने के लिए राजमार्ग पार कर रहा था।

खेड़ थाने के पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “ये महिलाएं पुणे शहर से पुणे-नासिक राजमार्ग के किनारे स्थित एक मैरिज हॉल में खानपान के काम से आई थीं। जब वे राजमार्ग पार कर रही थीं, एक एसयूवी (स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल) ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद, एसयूवी चालक ‘यू-टर्न’ लेने से पहले आगे बढ़ गया और वापस पुणे की ओर चला गया।”.

उन्होंने बताया कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि अज्ञात एसयूवी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।.

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM