खबरे |

खबरे |

Nitin Gadkari Threat Call: पुलिस का दावा - आरोपी के दाऊद गैंग, लश्कर, PFI से हैं संबंध
Published : Apr 14, 2023, 10:52 am IST
Updated : Apr 14, 2023, 10:52 am IST
SHARE ARTICLE
Nitin Gadkari Threat Call: Police claims - Accused has links with Dawood gang, Lashkar, PFI
Nitin Gadkari Threat Call: Police claims - Accused has links with Dawood gang, Lashkar, PFI

ह दावा महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को किया।

नागपुर:  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में कथित रूप से धमकी भरे कॉल करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के दाऊद इब्राहिम गिरोह और प्रतिबंधित संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से कथित तौर पर संबंध होने की बात सामने आयी है। यह दावा महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को किया।

जयेश पुजारी उर्फ कांता उर्फ सलीम शहीर कांत पर गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय को पहले जनवरी में और फिर मार्च में धमकी भरे फोन करने का आरोप है। जयेश पुजारी हत्या के एक मामले में दोषी साबित हो चुका है। शहर की धंतोली पुलिस ने उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लगाया है।

नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि जांच से पता चला है कि उसके दाऊद गिरोह, पीएफआई और लश्कर से संबंध थे। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, ‘‘उसे कट्टरपंथी बनाया गया है। वह जेल में डी-गैंग (दाऊद गैंग) के अन्य सदस्यों के साथ साजिश रच रहा था।’’

Location: India, Maharashtra, Nagpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM