खबरे |

खबरे |

मणिपुर हिंसा: मणिपुर में लूटा गया एक और बैंक, कम्प्यूटर तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी
Published : Jul 14, 2023, 12:54 pm IST
Updated : Jul 14, 2023, 12:54 pm IST
SHARE ARTICLE
मणिपुर हिंसा
मणिपुर हिंसा

दस जुलाई को एक्सिस बैंक की चुराचांदपुर शाखा से 2.25 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण तथा नकदी गायब पाई गई थी।

इंफाल: मणिपुर के चुराचांदपुर में कुछ दिन पहले एक्सिस बैंक से 2.25 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण और नकदी गायब होने की घटना के बाद अपराधियों ने कांगपोकपी जिले के एक अन्य बैंक को निशाना बनाया और करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के कम्प्यूटर तका इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लूट लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मणिपुर राज्य सहकारी बैंक की कांगपोकपी शाखा चार मई से बंद थी। पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ जब अधिकारी तीन दिन पहले बैंक खोलने गए तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला।’’ अधिकारी ने बताया,‘‘ नकदी तिजोरी टूटी पाई गई, मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप बैंक अधिकारियों ने मई के मध्य में सारी नकदी और परिसर में लगे एटीएम वहां से हटा दिए थे।’’

उन्होंने बताया कि कम से कम छह कम्प्यूटर, एक प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान गायब हैं। कांगपोकपी पुलिस थाने में घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दस जुलाई को एक्सिस बैंक की चुराचांदपुर शाखा से 2.25 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण तथा नकदी गायब पाई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में तीन मई को हिंसा फैलने के बाद से बैंक दो माह से अधिक समय से बंद था और जब उसे खोला गया तब चोरी का पता चला।

पुलिस ने बताया कि चोरों ने बैंक के पीछे के हिस्से से सेंध लगाई और वहां से वह बैंक के अंदर घुसे। एक अधिकारी ने बताया , ‘‘1.25 करोड़ की नकदी, कम से कम एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण तथा एक कम्प्यूटर गायब मिला।’’ मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। तब से अब तक कम से कम 150 लोगों की जान जा चुकी है।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM