खबरे |

खबरे |

Delhi Excise Policy case: ED ने BRS नेता के. कविता को शुक्रवार को किया तलब
Published : Sep 14, 2023, 5:21 pm IST
Updated : Sep 14, 2023, 5:21 pm IST
SHARE ARTICLE
BRS leader K. Kavita (file photo)
BRS leader K. Kavita (file photo)

आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में गंभीर खामियां थी।

New Delhi:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के़. कविता को पूछताछ के लिए शुक्रवार को दिल्ली कार्यालय में तलब किया है। कविता से ईडी के मुख्यालय में मार्च में कई बार पूछताछ की जा चुकी है। उन्हें संघीय एजेंसी को अपने मोबाइल फोन सौंपने हैं।.

आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में गंभीर खामियां थी। राष्ट्रीय राजधानी की आम आदमी पार्टी की सरकार ने इन आरोपों को सिरे से नकारा था।

बाद में इस आबकारी नीति को रद्द कर दिया गया था और दिल्ली के उप राज्यपाल ने इसकी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की अनुशंसा की थी। इसके बाद ईडी ने धन शोधन निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

ईडी ने अपनी जांच के दौरान कथित तौर पर कविता से जुड़े अकाउंटेंट बुचीबाबू का बयान दर्ज किया था। अपने बयान में बुचीबाबू ने कहा था कि ‘‘के. कविता, मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) और उपमुख्यमंत्री (मनीष सिसोदिया) के बीच राजनीतिक तालमेल था। उस प्रक्रिया में के. कविता ने 19-20 मार्च, 2021 को विजय नायर से भी मुलाकात की थी।’’

कविता ने लगातार कहा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है । साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र पर ‘ईडी’ का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM