खबरे |

खबरे |

15 नवंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Published : Nov 14, 2022, 1:04 pm IST
Updated : Nov 14, 2022, 1:04 pm IST
SHARE ARTICLE
President Draupadi Murmu to visit Madhya Pradesh on November 15
President Draupadi Murmu to visit Madhya Pradesh on November 15

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को शहडोल जिले में आयोजित होने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को शहडोल जिले में आयोजित होने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। शिवराज ने रविवार को भोपाल में पत्रकारों से कहा कि मंगलवार को मध्य प्रदेश में जनजातीय समुदाय के हित में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों के लिए विस्तार) अधिनियम (पेसा) भी आधिकारिक रूप से लागू किया जाएगा।

सरकार ने पिछले साल आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित किया था।

पेसा अधिनियम- 1996 ग्राम सभा की सक्रिय भागीदारी के साथ जनजातीय आबादी के शोषण को रोकने के लिए तैयार किया गया था। यह अधिनियम अनुसूचित क्षेत्रों में, विशेष रूप से प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के लिए ग्राम सभाओं को विशेष अधिकार देता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिनियम के तहत नियमों को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे राज्य में 15 नवंबर को लागू किया जाएगा। शिवराज ने कहा, ‘‘शहडोल जिले के लालपुर गांव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम होगा।’’

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लालपुर गांव में राष्ट्रपति के दौरे से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM