खबरे |

खबरे |

मेघालय में चुनावी बिगुल फूंकने के बाद ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल रवाना
Published : Dec 14, 2022, 5:47 pm IST
Updated : Dec 14, 2022, 5:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Mamata Banerjee leaves for West Bengal after blowing election bugle in Meghalaya
Mamata Banerjee leaves for West Bengal after blowing election bugle in Meghalaya

कांग्रेस के 17 में से 12 विधायकों के TMC में शामिल होने के बाद मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है।

शिलॉंग : मेघालय में चुनावी बिगुल फूंकने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी बुधवार को अपने गृह राज्य के लिए रवाना हो गईं।

मेघालय में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

कांग्रेस के 17 में से 12 विधायकों के पाला बदलकर टीएमसी में शामिल होने के बाद मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है। हालांकि, 12 में से एक विधायक ने पिछले महीने विधानसभा की सदस्यता त्याग दी थी और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘शिलॉंग के उनके (ममता) दौरे ने महिलाओं और युवाओं सहित राज्य की जनता के मन में उम्मीदें जगा दी हैं, जो एक भ्रष्ट शासन को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। हम उनके सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दीदी (ममता बनर्जी) ने मेघालय की महिलाओं और गरीबों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। हम जनता से कहेंगे कि सत्ता में आने पर इन्हें पूरा किया जाएगा।’’ममता बनर्जी टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव एवं अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ सोमवार को यहां पहुंची थीं।

Location: India, Meghalaya, Shillong

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM