खबरे |

खबरे |

मुंबई में पुलिस निरीक्षक और कांस्टेबल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
Published : Jul 15, 2023, 1:15 pm IST
Updated : Jul 15, 2023, 1:15 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दोनों पुलिसकर्मियों को रिश्वत के रूप में दो लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए पकड़ लिया।”

मुंबई: मुंबई में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक पुलिस निरीक्षक और एक कांस्टेबल को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुलुंड पुलिस थाने में तैनात दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

एसीबी के अधिकारी ने बताया, “पुलिस निरीक्षक और कांस्टेबल ने एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की मांग की थी, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसे अपने खिलाफ दर्ज मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

अधिकारी के मुताबिक, बाद में दोनों पुलिसकर्मी 11 लाख रुपये लेने पर सहमत हुए। अधिकारी ने कहा, “उनकी मांग से तंग आकर शिकायतकर्ता ने पिछले सप्ताह एसीबी से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एजेंसी ने जाल बिछाया और दोनों पुलिसकर्मियों को रिश्वत के रूप में दो लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए पकड़ लिया।”

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM