खबरे |

खबरे |

राजस्थान: मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, सात ट्रेनें रद्द
Published : Jul 15, 2023, 11:29 am IST
Updated : Jul 15, 2023, 11:29 am IST
SHARE ARTICLE
 Image: For representation purpose only.
Image: For representation purpose only.

पुनः यातायात चालू करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

जयपुर:  उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में एक मालगाड़ी के दो डिब्बे शनिवार को पटरी से उतर गए जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार जयपुर मंडल के आसलपुर जोबनेर एवं हिरनोदा स्टेशन के मध्य मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ।

उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन ने तुरंत दुर्घटना राहत गाड़ी घटनास्थल पर भेजी, शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं एवं पुनः यातायात चालू करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

यातायात बाधित होने के कारण सात रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 19735 जयपुर-मारवाड़ रेल सेवा, गाड़ी संख्या 19736 मारवाड़-जयपुर रेल सेवा, गाड़ी संख्या 22977 जयपुर-जोधपुर रेल सेवा, गाड़ी संख्या 22978 जोधपुर-जयपुर रेल सेवा, गाड़ी संख्या 09605 अजमेर-जयपुर रेल सेवा, गाड़ी संख्या 09606 जयपुर-अजमेर रेल सेवा,गाड़ी संख्या 19719 जयपुर-सूरतगढ़ रेल सेवा आज रद्द हैं।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM